5G Launch: क्या है Jio Glass और कैसे करता है काम? जानिए इसकी खासियत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Oct 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
jio glass and its details in hindi pm modi wear it on imc 2022 and 5g launch event
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

    देश को हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G की सौगात देने और इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 का शुभारंभ करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेमो जोन में 5जी डिवाइस का एक्सपीरियंस भी लिया। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जियो के पवेलियन में पहुंचकर जियो ग्लास को पहनकर उसका एक्सपीरियंस लिया। दरअसल, जियो ग्लास एक स्मार्ट डिवाइस है, जिसे गेमिंग और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एजुकेशन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में...

    ये भी पढ़ें: Jio Cattle tracker: 2500 रुपये की यह डिवाइस बचा सकती है आपकी गाय की जान, जानें कैसे करती है काम

    जियो के पवेलियन प्रधानमंत्री मोदी
    जियो के पवेलियन प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

    जियो ग्लास बाहर से देखने पर एक आम चश्मे की तरह नजर आता है, लेकिन यह आने वाले दिनों में आपके देखने के नजरिए को बदल कर रख देगा। इस चश्मे को स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्टफोन और टैबलेट से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद आप इसकी मदद से वीडियो स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। या चश्मा 2D के साथ 3D विजुअल्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें (1920X 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन तक की वीडियो को प्ले किया जा सकता है। चश्मे के साथ ऑडियो के लिए इन-बिल्ट स्पीकर भी मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Airtel 5G: किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस, कितनी होगी 5G प्लान की कीमत, जानें सबकुछ 

    Jio Glass
    Jio Glass - फोटो : amarujala

    जियो ग्लास के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसकी मदद से 50 डिग्री के फील्ड ऑफ व्यू में कंटेट को देखा जा सकता है। चश्मे के साथ जियो ग्लास कंट्रोलर का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से इसकी ब्राइटनेस को भी कंट्रोल किया जा सकता है। जियो ग्लास, होलोग्राफिक कंटेंट और सामान्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के एक्सपीरियंस को भी बेहतर बना सकता है।

    ये भी पढ़ें: Weekly Tech Wrap: 5G की लॉन्चिंग से लेकर टेलीकॉम बिल तक, जानें इस हफ्ते की टॉप टेक न्यूज

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें