Jio Cattle tracker: 2500 रुपये की यह डिवाइस बचा सकती है आपकी गाय की जान, जानें कैसे करती है काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Oct 2022 10:58 AM IST
सार

बता दें कि देशभर में लंपी बीमारी से हजारों गायों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कैटल ट्रैकर जैसी डिवाइस की मदद से गायों की सेहत पर नजर रखी जा सकती है और उन्हें मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
Jio Cattle tracker device will save your cow from the havoc of lumpy disease rs 2500 details in hindi
Jio Cattle tracker - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में कल यानी एक अक्तूबर से 5जी की शुरुआत हो चुकी है। 5G कनेक्टिविटी का फायदा इंसानों को तो होगा ही, साथ ही जानवरों की देखभाल करने में भी इससे मदद मिलेगी। जी हां यह संभव है जियो के नए डिवाइस से। जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में एक ऐसा ही डिवाइस पेश किया है, जो गायों की सेहत पर नजर रखती है। इस डिवाइस का नाम ‘कैटल ट्रैकर' रखा गया है। इस डिवाइस को केवल गाय के लिए ही डिजाइन किया गया है।

    जियो कैटल ट्रैकर को 4,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इसे फिलहाल 2,500 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Airtel 5G: किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस, कितनी होगी 5G प्लान की कीमत, जानें सबकुछ

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि देशभर में लंपी बीमारी से हजारों गायों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कैटल ट्रैकर जैसी डिवाइस की मदद से गायों की सेहत पर नजर रखी जा सकती है और उन्हें मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सकता है। जियो ने बताया कि इस डिवाइस को गाय के गले में लगाया जा सकता है। इसके बाद यह गाय की हेल्थ मॉनिटरिंग करने लगती है। गाय की तबीयत खराब होने से पहले ही यह कैटल ट्रैकर आपको इसकी सूचना भी दे देती है। कंपनी ने कहा कि यह डिवाइस गायों की तकलीफ समझती है और उनकी सेहत को भी ट्रैक करती है।

    ये भी पढ़ें: जियो और एयरटेल कहां-कहां सबसे पहले लॉन्च करेंगे 5जी, देखें पूरी लिस्ट

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें