2500-3000 रुपये में 5G स्मार्टफोन बेचेगी रिलायंस जियो, 2G ग्राहकों को लुभाने की कोशिश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
jio 5g smartphone price under Rs 5000 to increase sale company wants to sale it on rs 2500
jio 5g smartphone - फोटो : AMAR UJALA

    भारत में अभी कायदे का 4जी फोन 5,000 रुपये से कम में नहीं मिल रहा है लेकिन रिलायंस जियो की प्लानिंग 5,000 रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन बेचने की है। रिलायंस जियो के एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी 5,000 रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है और आगे बिक्री बढ़ने पर इसकी कीमत घटाकर 2,500-3,000 हजार रुपये तक की जाएगी।

    2500-3000 रुपये में 5G स्मार्टफोन बेचेगी रिलायंस जियो, 2G ग्राहकों को लुभाने की कोशिश

    कंपनी इस पहल के तहत वर्तमान में 2जी कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले 20-30 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ताओं को लुभाने की कोशिश करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ‘‘जियो उपकरण की कीमत 5,000 रुपये से कम रखना चाहती है। जब हम बिक्री बढ़ा लेंगे, तो इसकी कीमत 2,500-3,000 रुपये हो सकती है।’’

    Realme X50 Pro 5G
    Realme X50 Pro 5G - फोटो : realme

    इस समय भारत में मिलने वाले 5जी स्मार्टफोन की कीमत 27,000 रुपये से शुरू है। जियो भारत में उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त में 4जी मोबाइल फोन पेश करने वाली पहली कंपनी। इसके तहत जियो फोन के लिए 1,500 रुपये देने थे, जो बाद में वापस हो सकते थे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें