iQoo Z7s vs iQoo Z7: 20 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है बेस्ट? जानें दोनों में अंदर और खासियत
iQoo Z7s vs iQoo Z7 दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन लगभग समान है। यदि आप 20 हजार की कीमत में फोन लेना चाहते हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

आईकू ने अपने नए फोन iQoo Z7s 5G को कल ही भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। इसी कीमत पर कंपनी ने हाल ही में iQOO Z7 5G को पेश किया था। यह फोन मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन लगभग समान है। यदि आप 20 हजार की कीमत में फोन लेना चाहते हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको iQoo Z7s vs iQoo Z7 के बारे में फीचर्स से लेकर कैमरा और बैटरी क्षमता तक की जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं।

iQoo Z7s vs iQoo Z7: कीमत
iQoo Z7s 5G को दो कलर नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट कलर में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।iQOO Z7 5G दो कलर नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में आता है। इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।

iQoo Z7s vs iQoo Z7: स्पेसिफिकेशन
iQoo Z7s में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।iQOO Z7 5G में भी 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, लेकिन इस फोन के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। iQOO Z7 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।
- ChatGPT बना ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया अड्डा, भूलकर भी डाउनलोड न करें ये Ai एप्स
- OnePlus 10R पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 29 हजार में मिल रहा 40 हजार वाला फोन! जानें ऑफर्स
- Fuel from sunshine: साइंटिस्ट ने निकाला सोलर पावर से ईंधन बनाने का तरीका, सीधे वाहनों में हो सकेगा इस्तेमाल
- BGMI Unbanned: गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी! इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड