iPhone Alert: एक मैसेज से हैक हो सकता है आईफोन, Kaspersky ने दी चेतावनी

अपने आईफोन को लेकर एपल का दावा रहता है कि उसके साथ यूजर्स को जबरदस्त सिक्योरिटी मिलेगी, बावजूद इसके आईफोन पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। अब एंटी वायरस बनाने वाली कंपनी Kaspersky ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि आईफोन में एक बग है जिसका फायदा उठाकर उसे किसी भी वक्त हैक किया जा सकता है। आइए समझते हैं आईफोन के इस बग के बारे में...

Kaspersky ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिन iPhone में पुराने iOS वर्जन हैं उनके iMessage एप में एक बग है। Kaspersky के मुताबिक इस बग की जानकारी उसे वाई-फाई नेटवर्क पर टेस्टिंग के दौरान मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी पुराने आईओएस वाले आईफोन को एक आईमैसेज अटैचटमेंट के जरिए हैक किया जा सकता है।

इस हैकिंग के बाद आईफोन का पूरा कंट्रोल हैकर के पास आ सकता है। आईफोन में मौजूद यह बग iOS साइबर अटैक को न्योता देता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह आईफोन मैलवेयर उसके कई कर्मचारी के आईफोन में मिला है और इसकी वजह से अन्य आईफोन भी प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में एपल को भी जानकारी दी गई है।
- Xiaomi 13 Ultra की लॉन्च तारीख आई सामने, फ्लैगशिप कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- दूरसंचार मंत्री की अपील: Cyber Fraud से बचने के लिए अनजान नंबर वाले कॉल से रहें सावधान
- Airtel लाया नया 4G रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेगा अधिक डाटा का फायदा
- नोकिया के दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत नौ हजार रुपये