iPhone 13 vs iPhone 12: क्या-क्या बदला, नए आईफोन में क्या है नया, सबकुछ जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Sep 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
iphone 13 vs iphone 12 new features and difference all you need to know
iPhone 12 vs iPhone 13 - फोटो : amarujala

    एपल के नए आईफोन का इंतजार पूरी दुनिया को रहती है। एपल ने आईफोन 13 को लॉन्च कर दिया है। iPhone 13 सीरीज की कीमत भी iPhone 12 सीरीज की शुरुआती कीमत जितनी ही है। iPhone 12 सीरीज को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह कीमत आईफोन 12 मिनी के 64 जीबी मॉडल की थी, वहीं अब iPhone 13 mini को भी 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, हालांकि यह कीमत 128 जीबी वेरियंट की है। ऐसे में कायदे से देखा जाए तो आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 12 सीरीज के मुकाबले सस्ती है। आइए जानते हैं आईफोन 12 के मुकाबले आईफोन 13 में क्या-क्या नया है?

    iphone 13
    iphone 13 - फोटो : apple

    बेस वेरियंट 128 जीबी का

    एपल ने आईफोन 13 सीरीज के साथ 64 जीबी की स्टोरेज को खत्म कर दिया है यानी आईफोन 13 सीरीज के बेस वेरियंट 128 जीबी का हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एपल ने 64 जीबी स्टोरेज को खत्म किया है।

    iPhone 13 PRO
    iPhone 13 PRO - फोटो : amarujala

    1TB की स्टोरेज पहली बार

    एपल ने आईफोन 13 के साथ 64 जीबी की स्टोरेज को खत्म किया है तो 1 टीबी स्टोरेज देकर दुनिया को चौंका दिया है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन में 1 टीबी की स्टोरेज दी है। इससे पहले 512 जीबी तक की ही अधिकतम स्टोरेज मिलती थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें