Infinix Note 4 और Hot 4 Pro भारत में लॉन्च, शाओमी को देंगे टक्कर

हांगकांग की हैंडसेट निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने अपने दो नए स्मार्टफोन के साथ भारत में कदम रख दिया है। कंपनी ने मंगलवार को भारत में Infinix Note 4 और Hot 4 Pro लॉन्च किए हैं। इनफिनिक्स के इन दोनों फोन से शाओमी के रेडमी 4 और रेडमी 4 को कड़ी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि कंपनी ने फोन की कीमत का खास ख्याल रखा है। अगली स्लाइड में जानें फोन के स्पेसिफिकेशंस।

Infinix Note 4 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5.7 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन, 1.3GHz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा में एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 4300 एमएएच की बैटरी है जो एक्सचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल 4जी सिम सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ फ्लैश लाइट है। फोन की कीमत 8,999 है। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।