Huawei Maimang 9 तीन कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
हुवावे Maimang 9 स्मार्टफोन हुआ लॉन्चमिला तीन कैमरे का सपोर्टशुरुआती कीमत है 2,199 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये)

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपना शानदार हैंडसेट Huawei Maimang 9 5जी चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक Dimensity 800 चिपसेट के साथ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को तीन कैमरे मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Maimang 9 की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।
हुवावे Maimang 9 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 2,199 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये) और चीनी युआन 2,399 (करीब 25,600 रुपये) है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 7 अगस्त 2020 से कंपनी की आधिकारिक साइट और हुवावे वी-मॉल पर शुरू होगी।
हुवावे Maimang 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Dimensity 800 चिपसेट मिली है।