HMD Vibe 2: देसी एआई वाले सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू; 6000 mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कई फीचर्स
HMD Vibe 2 5G Sales:
HMD ने भारत में अपने किफायती 5G स्मार्टफोन Vibe 2 की बिक्री शुरू कर दी है। इस फोन में स्वदेसी एआई सर्वम (Sarvam) पर बेस्ड Indus एप पहले से इंस्टॉल मिलेगा, जो 22 भाषाओं को समझ सकता है। आइए जानते हैं इस फोन में और क्या फीचर्स मिल रहे हैं और आप इसे कहां से खरीद सकते हैं।

एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह पिछले साल आए HMD Vibe का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस बार फोन में कई नए बदलाव किए हैं। इनमें सबसे खास सर्वम इंडस (Sarvam Indus) एआई एप है, जो फोन में प्री-इंस्टॉल दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को कम कीमत में बेहतर डिजाइन, बड़ी बैटरी और भारतीय एआई अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

डिजाइन को मिला बड़ा अपग्रेड
HMD Vibe 2 5G का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी अलग है। फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल पूरी चौड़ाई में फैला हुआ है। इसमें दो गोल कैमरा कटआउट दिए गए हैं। फोन के निचले हिस्से में चमकदार फिनिश वाला बड़ा आयताकार डिजाइन मिलता है, जो इसे अलग लुक देता है। कंपनी ने इसे कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक जैसे तीन रंगों में पेश किया है।
फोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है और किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। बजट सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए इसमें प्लास्टिक बैक और फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, 3.5 मिमी हेडफोन जैक अभी भी इसमें मौजूद है। फोन को धूल और हल्के पानी से बचाव के लिए आईपी64 रेटिंग भी मिली है।

फोन में स्वदेशी एआई का साथ
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत सर्वम इंडस एप है। इस एप को फोन में प्री-इंस्टॉल किया गया है। कंपनी के अनुसार यूजर इससे 22 भारतीय भाषाओं में बातचीत कर सकेंगे। सर्वम एआई ने लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह एप Sarvam-105B मॉडल पर काम करता है, जिसे इसी साल पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे जुड़ा सारा डाटा भारत में ही सुरक्षित रखा जाएगा।
फोन में संचार साथी एप (Sanchar Saathi) भी दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि फोन सेटअप के दौरान यूजर चाहें तो इस एप को इंस्टॉल न करने का भी विकल्प चुन सकते हैं।
- AI Hacking: एआई के इस्तेमाल से हैकर्स हुए ज्यादा खतरनाक, CERT-In ने जारी की नई साइबर सुरक्षा गाइडलाइन
- Bus AC: 45 डिग्री की गर्मी में भी कैसे ठंडी रहती है स्लीपर बस? जानिए इसमें कितने टन का एसी लगा होता है
- Sam Altman: क्या AI से जाएगी आपकी नौकरी? सैम ऑल्टमैन ने दी बड़ी राहत, कहा- 'मुझे गलत साबित होने पर खुशी है'
- Alert: सेल्फी लेते समय दिखाते हैं अपनी उंगलियां? खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए क्या है ये नया खतरा