Nokia फोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्च किया SIM Card, जानें इसके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
HMD Connect Global Data SIM Card launched From Nokia Phone Maker That Works in 120 Countries
HMD Connect - फोटो : HMD

    नोकिया के ब्रांड से स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपने दो नए स्मार्टफोन नोकिया 1.3 और नोकिया 5.3 को यूरोप में लॉन्च किया है। इन दोनों फोन के अलावा एचएमडी ग्लोबल ने सिम कार्ड भी लॉन्च किया है। एचएमडी ग्लोबल के इस सिम कार्ड के साथ यूजर्स को डाटा मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    HMD Connect
    HMD Connect - फोटो : HMD Connect

    एचएमडी ग्लोबल के इस सिम कार्ड को एचएमडी कनेक्ट ग्लोबल डाटा सिम कार्ड (HMD Connect global data SIM card) नाम दिया है। इस सिम कार्ड के साथ ग्राहकों को सिर्फ डाटा की सुविधा मिलेगी, इसमें कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं है।

    HMD Connect
    HMD Connect - फोटो : HMD Connect

    HMD Connect SIM के साथ 14 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगी जिसे ग्राहक अपनी सुविधानुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। एचएमडी कनेक्ट सिम कार्ड दुनियाभर के 120 देशों में सपोर्ट करेगा और वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें