गुड बाय 2018 : Xiaomi के 5 बेस्ट स्मार्टफोन जिनका पूरे साल रहा बोलबाला

साल 2018 में शाओमी ने कई सारे स्मार्टफोन लांच किए। इनमें से फोन की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है। शाओमी ने साल 2018 में रेडमी 6ए से लेकर पोको एफ 1 और रेडमी नोट 6 प्रो जैसे कई स्मार्टफोन बाजार में उतारे। इनमें से रेडमी नोट 6 प्रो शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 4 कैमरे दिए गए हैं। वहीं पोको एफ1 क्वॉलकॉम स्नैपड्रगैन 845 प्रोसेसर वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2018 में लांच हुए शाओमी के बेस्ट 5 स्मार्टफोन पर एक नजर।

पोको एफ1
शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 के साथ 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू दिया हुआ है। साथ ही, हैवी वर्कलोड के दौरान ओवर हीटिंग से सुरक्षित रखने के लिए लिक्विड कूलिंग हीट पाइप भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मैगा पिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मैगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर लगा हुआ है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मैगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है। फोन में 4 हजजार एमएएच की बैटरी और 3.0 क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।

Xiaomi Mi A2
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है। एमआई ए2 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।