Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: 20 हजार रु. में बेस्ट स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2023 05:11 PM IST
Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite best smartphone under Rs 20000
Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy M34 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें Exynos 1280 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके अलावा सैमसंग के फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy M34 5G का मुकाबला 20,000 रुपये की रेंज में Realme narzo 60 और Oneplus Nord CE 3 lite जैसे स्मार्टफोन के साथ है। आइए जानते हैं कि 20,000 रुपये तक कीमत में इन तीनों में से कौन-सा फोन बेस्ट है?

    OnePlus Nord CE 3 Lite
    OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy M34 5G vs Realme narzo 60 vs Oneplus Nord CE 3 lite: डिस्प्ले

    Galaxy M34 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।Oneplus Nord CE 3 lite में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,800 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है।Realme narzo 60 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में (2,400 x 1,080 पिक्सल), 90Hz की रिफ्रेश रेट, 1,000Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।

    Samsung Galaxy M34 5G
    Samsung Galaxy M34 5G - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy M34 5G vs Realme narzo 60 vs Oneplus Nord CE 3 lite: रैम, प्रोसेसर और स्टोरेज

    Galaxy M34 5G में 5nm प्रोसेस पर तैयार हुआ Exynos 1280 प्रोसेसर है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा।Oneplus Nord CE 3 lite में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।Realme narzo 60 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलता है। Realme narzo 60 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम (8GB फिजिकल + 8 जीबी वर्चुअल रैम) और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें