फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी ने उतारा सस्ता एलईडी टीवी, बुकिंग शुरू

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 16 Aug 2016 11:02 AM IST
Freedom 251-maker, Ringing Bells, to open bookings for LED TVs

    दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने अब अपने बजट टेलीविजन की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह 31.5 इंच एचडी एलईडी टीवी है जिसकी कीमत 9,900 रुपये तय की गई है।

    फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी ने उतारा सस्ता एलईडी टीवी, बुकिंग शुरू

    8 जुलाई को कंपनी की पुष्टि की थी कि टीवी सेट 15 अगस्त को भेज दिया जाएगा। फ्रीडम 9900 एचडी एलईडी टीवी की डिलिवरी 16 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने बयान जारी किया है कि टीवी ग्राहकों को कैश ऑन डिलिवरी में उपलब्ध कराया जाएगा।

    फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी ने उतारा सस्ता एलईडी टीवी, बुकिंग शुरू

    फ्रीडम 9900 टेलीविजन 1366x768 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और 2 स्पीकर दिए गए हैं। इस प्रोडक्ट की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट (http://ringingbells.co.in/) से की जा सकती है। फिलहाल फ्रीडम 9900 एलईडी टेलीविजन वेबसाइट पर सोल्ड आउट हो चुका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें