Diwali Special: दिवाली पार्टी में चार चांद लगा देंगे ये साउंडबार, मिलेगा 200W तक का स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Oct 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
Diwali special best soundbar with woofer for house party and smart tv
Mivi 100W soundbar - फोटो : amarujala

    त्योहार कोई भी हो, बिना संगीत सब सूना रहता है। म्यूजिक है ही ऐसी चीज जो किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देती है। म्यूजिक के लिए सबसे जरूरी होता है और साउंड इफेक्ट और शानदार साउंड इफेक्ट तभी मिलेगा जब आपके पास एक दमदार स्पीकर होगा है। दिवाली के मौके पर भी आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो म्यूजिक और घर पर पार्टी करना पसंद करते होंगे। यदि आप भी इस दिवाली धमाकेदार पार्टी की तैयारी में हैं तो यह रिपोर्ट आपकी मदद कर सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको दिवाली को और खूबसूरत बनाने वाले पांच पार्टी स्पीकर-साउंडबार के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

    Mivi Fort S200
    Mivi Fort S200 - फोटो : अमर उजाला

    Mivi Fort S200 का कुल साउंड आउटपुट 200W है। इसके साथ रिमोट भी मिलेगा जिसमें इक्विलाइजर का सपोर्ट है। बास और ट्यून आदि को रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। Mivi Fort S200 के साथ 2.1 चैनल सिस्टम है। Mivi Fort S200 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है लेकिन फ्लिपकार्ट की दीवाली सेल में इसे 3,000 रुपये छूट के साथ 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मिवी के पास एक 100W का भी साउंडबार है जिसका मॉडल नंबर Mivi Fort 100W है। Mivi Fort 100W (रिव्यू) को आप 3,799 रुपये में खरीद सकते हैं।

    Portronics 120W Soundbars
    Portronics 120W Soundbars - फोटो : अमर उजाला

    Portronics के पास दो लेटेस्ट साउंडबार हैं जो आपकी दिवाली को खास बना सकते हैं। Portronics Sound Slick IV और Sound Slick V में रिच बास, परफेक्ट मिड्स और बेहतरीन ट्रेबल्स के साथ साउंड स्लीक IV और साउंड स्लीक V आपको एक बटन दबाने पर थिएटर जैसा अनुभव देंगे।Portronics के इन साउंडबार के साथ 120वॉट तक तक का साउंट आउटपुट मिलेगा। Portronics के इन साउंडबार के साथ सराउंड साउंड भी दिया गया है। पोर्ट्रोनिक्स साउंड स्लीक IV और साउंड स्लीक V की कीमतें क्रमशः 5,499 रुपये और 3,499 रुपये हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें