Mivi Fort 100W Soundbar Review: आपके घर को थिएटर बना देगा यह साउंडबार

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Apr 2022 02:38 PM IST
Mivi Fort 100W soundbar review in Hindi
Mivi Fort 100W Soundbar - फोटो : mivi

    घरेलू कंपनी Mivi ने अपने साउंडबार पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Mivi Fort 100W Soundbar को लॉन्च कर दिया है। होम ऑडियो सिस्टम के मार्केट में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी देखने को मिली है। वर्क फ्रॉम होम के कारण लोग अपने घर पर ही थिएटर का आनंद लेना चाहते हैं। मिवी का दावा है कि Mivi Fort 100W साउंडबार पूरी तरह से पहला मेड इन इंडिया साउंडबार होगा। मिवी के इंजीनियरों ने भारत में ही Mivi Fort 100W साउंडबार को डिजाइन किया है। मिवी के इस साउंडबार की कीमत 4,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Mivi Fort 100W साउंडबार फुल पैसा वसूल है या नहीं?

    Mivi Fort 100W Soundbar
    Mivi Fort 100W Soundbar - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Mivi Fort 100W soundbar review: डिजाइन

    Mivi Fort 100W साउंडबार की डिजाइन बाजार में मौजूद अन्य साउंडबार जैसी ही है लेकिन इसकी बिल्ड क्वॉलिटी जबरदस्त है। स्पीकर के साथ मेटल फ्रेम दिया गया है। इसकी बॉडी मेटल और प्लास्टिक की है। यह साउंडबार सिर्फ एक ही कलर ब्लैक में उपलब्ध है। Mivi Fort 100W को हैंडल करना काफी आसान है। इसका सेटअप भी बहुत ही आसान है। इसके साथ बॉक्स में वॉल माउंट तो नहीं मिलते हैं लेकिन पीछे की ओर इसमें जगह दी गई है जिसकी मदद से आप इसे दीवार पर कील या हुक के जरिए फिक्स कर सकते हैं। साउंडबार के टॉप पर वॉल्यूम और कनेक्टिविटी के लिए बटन भी मिलते हैं। S100 की लंबाई 886mm है और इसका 3.5 किलोग्राम है।

    Mivi Fort 100W Soundbar
    Mivi Fort 100W Soundbar - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    यदि आप इसे टेबल पर रखना चाहते हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं है। इसके बेस में दो छोटे-छोटे रबड़ के स्टैंड हैं जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है यानी आपका टेबल भले ही स्लिपी क्यों ना हो, यह साउंडबार स्लीप नहीं करेगा। Mivi Fort 100W साउंडबार की फिनिशिंग शानदार है। कुल मिलाकर कहें तो इसकी फिनिशिंग, डिजाइन, बिल्ड क्वॉलिटी और लुक हमें पसंद आया। मिवी के इस साउंडबार के साथ एक रिमोट भी मिलता है जो कि इंफ्रारेड पर काम करता है। रिमोट छोटा-सा है और इसे ऑपरेट करना आसान है। साउंडबार के फ्रंट में सेंटर में एलईडी लाइट मिलती है जिससे कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी मिलती है।