Covid 19: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर, कीमत 299 रुपये

कोरोना महामारी की वजह से कुछ गैजेट अब घरेलू गैजेट हो गए हैं, जबकि पहले इनकी जरूरत अस्पतालों में होती थी। इनमें से सबसे जरूरी है प्लस ऑक्सीमीटर, जो अब घर के लिए जरूरी हो गया है। पल्स ऑक्सीमीटर बाजार में कई तरह के वेरियंट में मौजूद हैं। कोरोना से संक्रमित होने पर अधिकतर लोगों को ब्लड ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है। ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए ऑक्सीमीटर की जरूरत है। ऐसे में इसकी मांग बाजार में बहुत ज्यादा हो गई है। हेल्थकेयर मार्केट में कई नई कंपनियों की एंट्री हुई है। इन्हीं मे से एक है डीटेलप्रो (DetelPro) जो कि फोन निर्माता कंपनी डीटेल का ही हेल्थकेयर ब्रांड है। DetelPro ने भारत में दुनिया का सबसे सस्ता Oximeter लॉन्च किया है। बता दें कि डीटेल के नाम दुनिया का सबसे सस्ता फीचर फोन लॉन्च करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे सस्ते ऑक्सीमीटर की खासियत और उसकी कीमत के बारे में...

DetelPro Oximeter Oxy10
डीटेलप्रो ने दुनिया के सबसे किफायती ऑक्सीमीटर- Oxy10 को भारतीय बाजार में उतार दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ 299 रुपये है। डीटेलप्रो पल्स ऑक्सीमीटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

डीटेलप्रो Oxy10 में LED डिस्प्ले है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि यह एक प्लस ऑक्सीमीटर है तो इससे आपको प्लस और ऑक्सीजन लेवल दोनों के बारे में जानकारी मिलेगी। डीटेलप्रो पल्स ऑक्सीमीटर में ऑटो शट-ऑफ की सुविधा भी मौजूद है, जो 8 सेकंड तक कोई संकेत नहीं मिलने पर सक्रिय हो जाता है। इस ऑक्सीमीटर को एक बटन से संचालित किया जा सकता है।
- Microsoft: 24 जून को लॉन्च होगा नया ऑपरेटिंग सिस्टम, क्लाउड विंडोज का मिल सकता है तोहफा
- दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार: अपनी क्षमता का व्हाट्सएप कर रहा गलत इस्तेमाल, पॉलिसी के लिए यूजर्स पर बना रहा दबाव
- Mi 11 Ultra को खरीदने के लिए अभी और करना होगा इंतजार, कंपनी ने दिया यह बयान
- Jio 5G Smartphone: फीचर फोन की कीमत में 5जी स्मार्टफोन, जियो और गूगल इसी महीने कर सकते हैं एलान