Coronavirus: Samsung से लेकर LG तक ने बढ़ाई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की वारंटी, यहां देखें लिस्ट

कोरोना संक्रमण के कारण भारत में लॉकडाउन लगने के बाद तमाम दिग्गज टेक कंपनियां अपने ग्राहकों की मदद के लिए आगे आई हैं। सैमसंग, ओप्पो, वीवो, वनप्लस, रियलमी, टेक्नो और आईटेल जैसी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली वारंटी को बढ़ा दिया है। इससे पहले कंपनियां आमतौर पर वारंटी बढ़ाने के लिए ग्राहकों से अलग से पैसे वसूलती थी, हालांकि अब कंपनियों ने इस मुश्किल स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से फोन पर कितने दिनों की वारंटी बढ़ी है।

सैमसंग ने बढ़ाई 31 मई तक वारंटी
सैमसंग ने अपने सभी प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली वारंटी को बढ़ा दिया है। जिन यूजर्स के प्रोडक्ट की वारंटी 20 मार्च से 30 अप्रैल के बीच खत्म होने वाली थी, उनकी वारंटी 31 मई तक कर दी गई है।

रियलमी ने मौजूदा स्मार्टफोन पर 31 मई तक बढ़ाई वारंटी
रियलमी ने अपने सभी प्रोडक्ट की वारंटी को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस वारंटी में रियलमी के स्मार्टफोन, स्मार्ट बैंड, इयरबड्स, इयरफोन और पावरबैंक शामिल होंगे, हालांकि यह वारंटी ऑफर सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स के लिए है जिनकी वारंटी 20 मार्च से लेकर 20 अप्रैल के बीच खत्म हो रही थी।