DRDO से लेकर भारतीय सेना तक ने बनाए ये खास उपकरण, डॉक्टर्स के आएंगे बहुत काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 03 May 2020 01:50 PM IST
Coronavirus indian army indian navy drdo develop special gadgets to fight with coronavirus know all about it in hindi
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

    कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरा भारत एकजुट हो गया है। जहां एक तरफ रेलवे डिब्बों को आइसोलोशन वार्ड में परिवर्तित किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ भारी मात्रा में हैंड सैनिटाइजर बनाया गया है। साथ ही छात्रों ने कम लागत और आसानी से उपलब्ध होने वाले संसाधनों का इस्तेमाल कर ऐसे उपकरण बनाएं है, जो कोरोना फाइटर्स के बहुत काम आए हैं। अब इस कड़ी में भारतीय सेना, नौसेना और डीआरडीओ ने खास डिवाइस तैयार किए हैं, जो डॉक्टर्स और मेडिकल कर्मचारियों के बहुत काम आएंगे। तो आइए इन गैजेट पर डालते हैं एक नजर...

    bio suit
    bio suit - फोटो : TWITTER

    DRDO ने बनाया खास सूट

    रक्षा संगठन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य कर्मियों के लिए खास बायो सूट बनाया है। इस सूट में टेक्सटाइल, कोटिंग और नैनो तकनीक का उपयोग हुआ है। इसके अलावा इस सूट को सिंथेटिक ब्लड की सुरक्षा के लिहाज से तैयार किया गया है।

    trolley
    trolley - फोटो : toi

    भारतीय सेना ने रिमोट-कंट्रोल ट्रोली की तैयार

    भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स ने डॉक्टर्स के लिए खास तकनीक वाली रिमोट-कंट्रोल ट्रॉली बनाई है। इस ट्रॉली में वॉश-बेसिन और डस्टबिन जोड़ा गया है। इस ट्रॉली में सामान रखने के लिए जगह दी गई है। साथ ही इस ट्रॉली को आसानी से संचालित किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें