ये 6 कोर्स AI में आपको बना देंगे धुरंधर: खर्च नहीं करना होगा एक भी रुपया, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए खास

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 06 Feb 2026 04:57 PM IST
सार

Free Government AI Courses:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच सरकार ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए फ्री AI कोर्स लॉन्च किए हैं। ये सरकारी सर्टिफाइड कोर्स AI, डेटा साइंस और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में स्किल बढ़ाने का बेहतरीन मौका दे रहे हैं।

विज्ञापन
central government free ai courses on swayam portal know eligibility how to apply
फ्री एआई कोर्स - फोटो : SWAYAM

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से काम करने के तरीकों को बदल रहा है। जहां एक ओर AI कई पारंपरिक नौकरियों को प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर यह नए और बेहतर करियर विकल्प भी पैदा कर रहा है। इसी जरूरत को समझते हुए भारत सरकार ने छात्रों, शिक्षकों और प्रोफेशनल्स के लिए छह नए फ्री AI कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे अहम क्षेत्रों में व्यावहारिक ट्रेनिंग देकर आपको जॉब मार्केट के लिए रेडी बनाते हैं। खास बात यह है कि सभी कोर्स सरकारी सर्टिफाइड हैं। इन कोर्स को सीखकर आप एआई में अपनी स्किल को बढ़ा सकते हैं। इससे आपका रिज्यूमे भी जॉब सेक्टर की लेटेस्ट जरूरतों के लिए तैयार हो जाएगा।

    सरकार कौन-कौन से AI कोर्स फ्री में सिखा रही है?

    सरकार ने कई स्ट्रीम में स्पेशलाइज्ड AI कोर्स की पेशकश की है। ये सभी कोर्स रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशन और केस स्टडी पर आधारित हैं।

    विज्ञापन

    1. AI / ML यूसिंग पाइथन

    इस कोर्स में Python के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की बुनियादी और एडवांस जानकारी दी जाती है। इसमें डेटा विजुअलाइजेशन, लीनियर अलजेब्रा, स्टैटिस्टिक्स और ऑप्टिमाइजेशन जैसे टॉपिक्स शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. क्रिकेट एनालिटिक्स & AI

    स्पोर्ट्स एनालिटिक्स में रुचि रखने वालों के लिए यह कोर्स क्रिकेट डेटा के विश्लेषण पर फोकस करता है। इसमें डेटा कलेक्शन, परफॉर्मेंस मैट्रिक्स जैसे स्ट्राइक रेट और BASRA इंडेक्स, और Python के जरिए डेटा विजुअलाइजेशन सिखाया जाता है।

    3. AI फॉर एजुकेटर्स

    यह कोर्स खास तौर पर शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है। इसमें AI टूल्स की मदद से पढ़ाने के तरीकों, स्टूडेंट एंगेजमेंट और असेसमेंट को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

    4. AI इन फिजिक्स

    फिजिक्स के छात्रों के लिए यह कोर्स एक्सपेरिमेंटल फिजिक्स और AI के बीच सेतु का काम करता है। इसमें मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क्स के जरिए वास्तविक समस्याओं को हल करना सिखाया जाता है।

    5. AI इन केमिस्ट्री

    अंडरग्रेजुएट साइंस स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया यह कोर्स मॉलिक्यूलर प्रेडिक्शन, रिएक्शन मॉडलिंग और ड्रग डिजाइन में AI के इस्तेमाल पर आधारित है। इसमें Python के जरिए रियल डेटा पर काम कराया जाता है।

    6. AI इन एकाउंटिंग

    यह कोर्स अकाउंटिंग और फाइनेंस में AI के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें ऑटोमेशन, फ्रॉड डिटेक्शन, फाइनेंशियल फोरकास्टिंग और डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग जैसे विषय शामिल हैं।

    कैसे करें आवेदन?

    ये कोर्स छात्र, शिक्षक, डेटा साइंस प्रोफेशनल्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स सभी के लिए खुले हैं। AI और डेटा साइंस में रुचि रखने वाले कोई भी इच्छुक उम्मीदवार इनमें दाखिला ले सकते हैं। ये सभी कोर्स SWAYAM पोर्टल पर पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध हैं। कोर्स पूरा करने पर सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

    अगर आप किसी भी कोर्स में एनरोल करना चाहते हैं तो आपको आवेदन के लिए SWAYAM पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://swayam-plus.swayam2.ac.in/ai-for-all-courses पर जाना होगा। यह पहल देश में AI शिक्षा को सभी तक पहुंचाने और डिजिटल रूप से सक्षम वर्कफोर्स तैयार करने की दिशा में सरकार का अहम कदम मानी जा रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें