ब्लैकबेरी ने उतारा अपना दूसरा एंड्रॉयड फोन, जानिए कीमत और फीचर्स

ब्लैकबेरी ने अपना एक और एंड्रॉयड स्मार्टफोन, DTEK 50 पेश किया है। यह कंपनी का दूसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। यह दुनिया के सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन में से है। यह स्मार्टफोन ब्लैकबेरी के DTEK सिक्योरिटी एप्लिकेशन के साथ है जो ऑटोमैटिकली ओएस को मॉनीटर करती है और ऐप्स पर नजर रखती है। साथ ही प्राइवेसी के खतरे को भांप कर यूजर को सूचित करती है।

ब्लैकबेरी प्रिव कंपनी का पहला एंड्रॉयड ऑपरेटिंग स्मार्टफोन था। ब्लैकबेरी डीटीईके50 में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है। इसकी कीमत 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) तय की गई है। यह स्मार्टफोन अमेरिका, कनाडा, यूके, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली और नीदरलैंड में ShopBlackBerry.com पर 8 अगस्त से प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है।

यह प्रिव तरह फ्लैगशिप डिवाइस नहीं है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 सीपीयू, 2 जीबी / 3 जीबी रैम, एड्रीनो 405 जीपीयू और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। फोन की मेमोरी 2TB तक बढ़ाई जा सकती है।