होम सिक्योरिटी के लिए बेस्ट वीडियो Door Phone, नाइट विजन का भी मिलेगा सपोर्ट

होम सिक्योरिटी अब काफी एडवांस हो गई है। अब लोगों के घर की निगरानी किसी सिक्योरिटी गार्ड के जरिए नहीं बल्कि स्मार्ट गैजेट के जरिए होने लगी है। होम सिक्योरिटी के लिए अब सीसीटीवी से लेकर स्मार्ट लॉक और स्मार्ट डोर बेल तक का इस्तेमाल होने लगा है। यदि आप भी अपनी घर की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच वीडियो डोर फोन (Video Door Phone) के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं....

Godrej Seethru Video Door Phone Kit
इस डोर फोन क लेकर कंपनी का दावा क्लियर वीडियो क्वॉलिटी का है। इस किट में आपको 7 इंच की एक TFT LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ टच का भी सपोर्ट है। खास बात यह है कि इसमें नाइट विजन कैमरा है और सीक्रेट मॉनिटरिंग भी है। इसमें टू वे कम्यूनिकेशन भी है। इसके अलावा इसमें फोन पर कॉल फॉरवर्डिंग की भी सुविधा है। इसमें रिंग के तौर पर 16 विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 100 फोटो और वीडियो सेव करने का विकल्प है। इसमें 32 जीबी तक की मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 4,880 रुपये है।

Secureye S-VDP10
सीसीटीवी मार्केट में सिक्योरआई का काफी नाम है, लेकिन कंपनी वीडियो डोर कैमरा भी बनाती है। आईसिक्योर के इस वीडियो डोर कैमरे में भी 7 इंच की TFT स्क्रीन है। पिक्चर को लेकर कंपनी ने ब्राइट और क्लियर का दावा किया है ताकि आप आने वालों की पहचान आसानी से कर सकें। इसमें ब्राइटनेस एडजस्ट करने और वॉल्यूम को मैनेज करने की भी सुविधा है। कंपनी के मुताबिक इसमें HD कैमरा सेंसर्स लगे हैं। इसमें टू वे कम्यूनिकेशन के लिए माइक्रोफोन दिया गया है। इसकी कीमत 5,749 रुपये है।