Raksha Bhandhan 2020: बहन को तोहफे में दें ये खास स्मार्टफोन, कीमत है 10 हजार से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Aug 2020 04:05 PM IST
best smartphone under 10000 you can gift to your sister on Raksha Bhandhan 2020
raksha bhandhan 2020 - फोटो : amar ujala

    इस रक्षाबंधन (Raksha Bhandhan 2020) अगर आप अपनी प्यारी-सी बहन को स्मार्टफोन (Smartphone) गिफ्ट करने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां भारतीय बाजार में मौजूद कुछ खास स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    Lava Z61 Pro
    Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

    Lava Z61 Pro

    लावा ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,774 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    Nokia 2.3 
    Nokia 2.3  - फोटो : flipkart

    Nokia 2.3

    नोकिया 2.3 शानदार स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,026 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले, 13+2 मेगापिक्सल का कैमरा, पांच मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...