बजट रेंज में टीवी खरीदने का कर रहे हैं विचार, तो ये स्मार्ट टीवी आपके लिए हैं बेस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Apr 2020 01:54 PM IST
best smart tv under 15000 including Mi LED Smart TV and Motorola smart tv know full list here
smart tv - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट टीवी को लेकर बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। अधिकतर कंपनियां प्रीमियम से लेकर बजट रेंज तक के स्मार्ट टीवी बाजार में उतार रही हैं, जिनमें यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिले हैं। ऐसे में आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए खास स्मार्ट टीवी की लिस्ट लेकर आए हैं। इन सभी स्मार्ट टीवी की कीमत 15,000 रुपये से कम है। तो आइए इन शानदार स्मार्ट टीवी पर डालते हैं नजर...

    Mi LED Smart TV 4A PRO
    Mi LED Smart TV 4A PRO - फोटो : Flipkart

    Mi LED Smart TV 4A PRO (32 इंच)

    इस स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसके अलावा इस टीवी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड (गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट) का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, आप इस टीवी में हॉटस्टार और यूट्यूब की वीडियो देख सकेंगे।

    Vu Premium Android
    Vu Premium Android

    Vu Premium (32 इंच)

    अगर आप अपने लिए बजट रेंज में स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे है, तो आप इसको चुन सकते है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 11,499 रुपये है। आपको इसमें 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। साथ ही इस टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड (गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा आप इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और यूट्यूब के वीडियो देख सकेंगे।

    और पढ़ें...