ये हैं 10,000 रुपये से कम कीमत वाले दमदार Smartphones, मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस वक्त बजट रेंज के कई सारे डिवाइसेज मौजूद हैं। यही वजह है कि लोगों को अपने लिए बेस्ट मोबाइल फोन चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। साथ ही आपको इन सभी डिवाइसेज में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

Realme C3
कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये रखी है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Samsung Galaxy M30
ग्राहक इस फोन को अमेजन की साइट से सिर्फ 9,499 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।