खास फीचर्स से लैस हैं ये शानदार Smartphones, कीमत है 15,000 रुपये से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 10 May 2020 03:50 PM IST
best mobile under rs 15000 including samsung galaxy m21 and redmi note 8 know price and specifications in detail
smartphone

    अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको 15,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

    redmi note 8
    redmi note 8 - फोटो : amazon

    Xiaomi Redmi Note 8

    अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे है, तो रेडमी नोट 8 को अपने लिए चुन सकते हैं। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 × 1,080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। रेडमी नोट 8 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।

    samsung galaxy m21 and galaxy a50s
    samsung galaxy m21 and galaxy a50s - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy M21

    सैमसंग गैलेक्सी एम21 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,699 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 में Exynos 9611 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें