Vivo V19 स्मार्टफोन इस दिन भारतीय बाजार में लेगी एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 10 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Vivo V19 smartphone set to launch in india on 12 may 2020 know price and specifications
vivo v19 - फोटो : twitter

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) अपने लेटेस्ट डिवाइस वी19 (Vivo V19) को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को 12 मई के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इससे पहले वीवो वी19 स्मार्टफोन को 26 मार्च के दिन पेश किया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसके लॉन्चिंग कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो वी19 स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 26,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच 9.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो वी19 में क्वाड कैमरा सेटअप (4 कैमरे) है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में वाई-फाई, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 4,500mAh की बैटरी मिली है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें