अपने साधारण टीवी को बनाना है स्मार्ट, तो इन मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस का करें इस्तेमाल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
best media streaming devices 2020 including Google Chromecast 3 and Amazon Fire TV Stick 4K know full list here
smart tv - फोटो : amar ujala

    अगर आप अपने पुराने एलसीडी टीवी को स्मार्ट टीवी में तब्दील करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको यहां गूगल, अमेजन और एपल के मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप अपने टीवी पर नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप का कंटेंट देख सकेंगे। इसके अलावा आपको इन डिवाइस में आपको सिरी और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन खास मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से...

    Amazon Fire TV Stick 4K
    Amazon Fire TV Stick 4K - फोटो : reliance digital

    Amazon Fire TV Stick 4K

    अगर आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो आप अमेजन फायर स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन फायर टीवी स्टिक की कीमत 5,999 रुपये है। आपको इस डिवाइस में एलेक्सा वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे प्रीमियम एप का एक्सेस मिलेगा। वहीं, आप इस टीवी स्टिक को एचडीएमआई पोर्ट के जरिए टीवी से कनेक्ट कर सकते है।

    Apple TV 4th Gen
    Apple TV 4th Gen - फोटो : AMAZON

    Apple TV 4th Gen

    अगर आपके पास 4के टीवी नहीं है, तो आप एपल टीवी 4th Gen को चुन सकते हैं। आप इस डिवाइस के जरिए फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ फिल्म देख सकते हैं। इसके अलावा आपको इस डिवाइस में सिरी के साथ ए8 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस डिवाइस की कीमत 12,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें