जानलेवा वायु प्रदूषण: ये पांच एंटी पॉल्यूशन मास्क बचा सकते हैं आपकी जान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 27 Oct 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Best Anti pollution Mask for adult and children
वायु प्रदूषण - फोटो : pixabay

    सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। दिल्ली जैसे शहर में अभी से ही लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं दिवाली के बाद मौसम के और खराब होने की संभावना है। ऐसे में वायु प्रदूषण से बचने के लिए लोगों के पास दो ही रास्ते हैं। पहला एंटी पॉल्यूशन मास्क और दूसरा एयरप्यूरीफायर। तो चलिए आज हम आपको कुछ अच्छे एंटी पॉल्यूशन मास्क के बारे में बताते हैं जो इस जानलेवा प्रदूषण से आपको बचा सकता है।

    mask
    mask - फोटो : amr ujala

    Prana Air Anti-Pollution Mask

    इस एंटी पॉल्यूशन मास्क में N95 फिल्टर है जो प्रदूषण से बचने में काफी मदद करता है। इस मास्क में फैन भी लगा है ताकि हवा का फ्लो बना रहे। खास बात यह है कि इसमें छह लेयर का एयर प्यूरीफिकेशन है। इसमें दो एक्टिवेटेड कार्बन लेयर हैं जो जहरीले गैस से बचाता है। इसके अलावा धूल से बचाने के लिए भी इसमें फिल्टर दिया गया है। इसमें एक चार्जेबल बैटरी भी है जिसका बैकअप 5 घंटे का है। इसकी कीमत 2,990 रुपये है।

    mask
    mask - फोटो : amar ujala

    Honeywell Anti Pollution Face Mask

    प्राना के अलावा आप हनीवेल का भी एंटी पॉल्यूशन मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसमें स्कीन फ्रेंडली सिलिकॉन सील है। इस मास्क को आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। इसकी कीमत 572 रुपये है। यह मास्क आपको धूल, प्रदूषण के अलावा यह फ्लू से भी बचाता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें