गूगल ने लॉन्च किए ये खास एप्स, सोशल मीडिया और मोबाइल की लत से दिलाएंगे छुटकारा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 24 Oct 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Google Launches New Apps For Android Phones Know About It
Google App

    दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने सोशल मीडिया पर घंटों बिताने वाले यूजर्स के लिए 6 एप्स लॉन्च किए हैं। इन एप्स के जरिए लोगों को बार-बार फोन में मैसेज और नोटिफिकेशन चेक करने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। यूजर्स के लिए गूगल के अनलॉक क्लाक, पोस्ट बॉक्स, पेपर फोन, डेजर्ट आईलैंड, वी फ्लिप और मॉर्फ एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध हैं। कंपनी के ये लेटेस्ट एप्स यूजर्स की टाइम मैनेजमेंट में सहायता करने के साथ डिजिटल एक्टिविटी पर भी नजर बनाए रखेंगे।

    गूगल का कहना है कि कंपनी के इन एप्स के लॉन्च के बाद ही अन्य टेक कंपनियां भी यूजर्स के लिए अपने लेटेस्ट डिवाइस में इस तरह के टूल देंगी। वर्ष 2018 में कंपनी ने इन एप को पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन में सपोर्ट दिया था। अब हाल ही में लॉन्च हुए एप्स को एंड्रॉयड के यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    गूगल का नया एप यूजर्स के फोन में लाइव वॉलपेपर की तरह काम करेगा। इससे यूजर्स को जानकारी मिल जाएगी कि उन्होंने दिन में कितनी बार फोन अनलॉक किया है। एप इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स को फोन में नहीं दिखाई देगा, लेकिन यह लाइव वॉलपेपर की रूप में लाइब्रेरी में दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल का नया एप टिपिकल पोस्ट बॉक्स की तरह काम करेगा। यूजर्स इस एप के जरिए सभी नोटिफिकेशन को तय किए गए समय पर ही देख सकेंगे। यूजर्स इस एप से जरूरी काम को ध्यान से कर सकते हैं। पोस्ट बॉक्स एप गूगल प्ले स्टोर पर उपब्ध है।

    गूगल का नया एप तकनीक की बजाय फिजिकल वर्ल्ड में रहने के लिए प्रेरित करेगा।

    कंपनी के इस एप के जरिए यूजर्स आसानी से डिजिटल बुकलेट बना सकेंगे, जिससे कागज की बर्बादी नहीं होगी। साथ ही यूजर्स इस एप के जरिए सभी चीजों को स्टोर कर पाएंगे, जिनमें कैलेंडर इंफॉर्मेश, कॉन्टैक्ट और अन्य चीजें शामिल हैं। एंड्रॉयड यूजर्स पेपर फोन पे एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    गूगल का नया एप यूजर्स को ज्यादा एप्स इस्तेमाल किए बिना रहने का चैलेंज देता है। वहीं, इस एप का लक्ष्य है कि टेक्नोलॉजी की निर्भरता को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसके अलावा यह एप यूजर के पूरे दिन की हर एक गतिविधि पर नजर रखता है।

    यूजर्स इस एप से अपनी लोकेशन और टाइम के हिसाब से जरूरी काम पर ध्यान लगा सकते हैं। वहीं, यह एप एंड्रॉयड लॉन्चर की तरह काम करेगा। इसके अलावा मॉर्फ एप अपने यूजर्स को सही एप का सुझाव देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें