5G Phone: 20000 रुपये से कम में मिलने वाले पांच 5जी स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 14499

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Sep 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
best 5g smartphone under 20000 rupees from xiaomi to samsung and poco
20000 रुपये के अंदर 5जी स्मार्टफोन - फोटो : amarujala

    भारत में 5जी स्मार्टफोन का क्रेज कितना तेजी से बढ़ रहा, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक साल पहले भारत में 5जी स्मार्टफोन की कीमत 40,000 रुपये की रेंज में थी जिसकी रेंज अब 16,000 रुपये हो गई है। घरेलू कंपनियों जैसे लावा और माइक्रोमैक्स को छोड़कर सभी कंपनियों ने अपने 5जी स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिए हैं, हालांकि यह बात अलग है कि भारत में अभी तक 5जी नेटवर्क कमर्शियल तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है और ना ही लॉन्चिंग की तारीख का कोई एलान किया गया है। यदि आप भी 5जी यानी फ्यूचर रेडी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 20,000 रुपये तक है तो यह रिपोर्ट आपके काम आएगी। इस रिपोर्ट में हम आपको 20,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच 5जी स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे...

    Poco M3 Pro 5G
    Poco M3 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    POCO M3 Pro 5G- शुरुआती कीमत 14,499 रुपये

    पोको के इस 5जी फोन की शुरुआती कीमत 14,499 रुपये है और यह फिलहाल भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन भी है। Poco M3 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU दिया गया है। Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    Realme Narzo 30 5G
    Realme Narzo 30 5G - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 30 5G- शुरुआती कीमत 14,999 रुपये

    Realme Narzo 30 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU, 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W की क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें