कम बजट में इस साल के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स, खरीद ही डालिए अब

साल 2016 खत्म होने जा रहा है। यह साल स्मार्टफोन नेटवर्क के लिए काफी शानदार रहा। 3G की तुलना में 4G ज्यादा तेज स्पीड देता है इस वजह से मोबाइल कंपनियों ने भी अपना रूख 4G की तरफ कर लिया है। इस साल सभी कंपनियों ने कुछ बेहतरीन 4G फोन लॉन्च किए जो सबकी बजट में भी आसानी से आ जाएंगे। देखिए इस साल के बेस्ट 4G स्मार्टफोन्स...

Lenovo Vibe K5
लेनोवो वाईब के खास होने की वजह इसका कम दाम मे ज्यादा फीचर्स देना है। 6,999 में लेनोवो ना ही सिर्फ 4G फोन दे रहा है बल्कि डुअल सिम, एचडी स्क्रीन, एलईजी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दे रहा है। Octa core 1.4 GHz और Snapdragon 415 के साथ 2 GB RAM है। कम दाम में यह एक शानदार फोन है।

Samsung Galaxy J2
9,750 की मूल्य का यह फोन सैमसंग का दस हजार के नीचे सबसे तेज चलने वाला फोन है। इस फोन में 8 GB मेमोरी और Quad-core processor है। इसमें एंड्रायड का लेटेस्ट वर्जन Marshmallow है। बढ़िया एचडी डिसप्ले और 8 मेगापिक्सल कैमरा इस फोन की खासियत है।