लॉन्च हुआ 4.12 लाख रुपये की कीमत वाला लैपटॉप, जानिए क्या खास है इसमें?

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 22 Jul 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
Asus has launched the world’s first liquid cooled laptop india GX700 at Rs 4,12,990

    ताइवानी कंपनी असूस ने भारत में दुनिया का पहला लिक्विड-कूल्ड लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी ने इस गेमिंग लैपटॉप को आईएफए 2015 के दौरान प्रदर्शित किया था। Asus ROG GX700 लैपटॉप की कीमत 4,12,990 रुपये है। यह लैपटॉप केवल मांग के आधार पर उपलब्ध होगा। इसके साथ-साथ असूस ने 1,27,990 रुपये की कीमत पर ROG Strix GL502 लैपटॉप भी लॉन्च किया है।

    लॉन्च हुआ 4.12 लाख रुपये की कीमत वाला लैपटॉप, जानिए क्या खास है इसमें?

    यह लैपटॉप एक सूटकेस‌ के साथ मिलता है। यह लैपटॉप एक डीटैचेबल ROG एक्सक्लूसिव हाइड्रो ओवरलॉकिंग सिस्टम कूलिंग मॉड्यूल के साथ आता है जिसमें 92 एमएम के डुअल रेडिएटर हैं। कंपनी का कहना है कि ये 500 वाट से ज्यादा हीट को कम कर सकते हैं।

    लॉन्च हुआ 4.12 लाख रुपये की कीमत वाला लैपटॉप, जानिए क्या खास है इसमें?

    आरओजी जीएक्स700 छठवीं जेनरेशन इंटेल 'स्काईलेक' कोर आई7-6820एचके प्रोसेसर के साथ है जो फोर-कोर ऐट-थरेड 2.7 गीगाहर्ट्ज पर है। इसमें 16 जीबी डीडीआर4 रैम मौजूद है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने एक अलग एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 980 जीपीयू दिया है जो 8 जीबी जीडीडीआर5 वीरैम के साथ है। इसकी स्टोरेज 512जीबी एसएसडी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें