32 और 128 जीबी स्टोरेज के साथ श्याओमी ने उतारा 6.44 इंच स्क्रीन का फोन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 30 Jun 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Max launched with big 6.44 inches display in India at Rs 14,999

    पांच और 5.5 इंच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन इन दिनों फोन आम हो गए हैं। लेकिन अभी स्क्रीन का विकास बंद नहीं हुआ है। कुछ फोन निर्माता 5.5 इंच डिस्‍प्ले से भी बड़ी स्क्रीन के स्मार्टफोन बाजार में उतारने की कोशिश में लगाने हैं। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने भारत में अपना 6.44 इंच बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन श्याओमी एमआई मैक्स (Mi Max) लॉन्च किया है।

    Xiaomi Mi Max
    Xiaomi Mi Max

    श्याओमी एमआई मैक्स फैबलेट भारत में दो वेरिएंट उपलब्‍ध होगा। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है और 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन 6 जुलाई से कंपनी की साइट पर उपलब्ध होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    Xiaomi Mi Max
    Xiaomi Mi Max

    एमआई मैक्स का डिस्‍प्ले 7 इंच के टैबलेट की तुलना में कुछ ही छोटा है, लेकिन इसकी बनावट ऐसी है कि यह एक बड़ी स्क्रीन फोन के करीब है। यह फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) रेज्‍ल्यूशन के साथ है। इसकी मोटाई 7.5 एमएम और इसका वजन 203 ग्राम है। शाओमी मी मैक्स मेटल बॉडी डिजाइन के साथ है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें