रोटेटिंग कैमरे के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Asus 6Z, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 19 Jun 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Asus 6Z Smartphone set to launch in India today with rotating Camera
Asus 6Z

    आसुस आज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन आसुस 6जेड (Asus 6Z) लॉन्च करेगी। Asus 6Z की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्चिंग इवेंट को आसुस के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। बता दें कि Asus 6Z को पिछले महीने स्पेन में Asus ZenFone 6 के नाम से लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग Asus 6Z के नाम से हो रही है क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीकेयर नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अपील पर ट्रेडमार्क Zen को इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। फोन की खासियतों की बात करें तो Asus 6Z पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ...

    Asus 6Z
    Asus 6Z

    Asus ZenFone 6 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 8GB रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Asus ZenFone 6
    Asus ZenFone 6

    Asus ZenFone 6 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे घूमाया जा सकता है। इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। जैसे- यदि आप किसी खास एंगल पर फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो कैमरे को उसी एंगल पर रोक सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही यदि कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरा फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें