OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से मचाएंगे धमाल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 07 May 2026 06:24 PM IST
सार

OnePlus ने भारत में अपने नए Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दमदार बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आए ये फोन मिड-रेंज मार्केट में हलचल मचा सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो अब तक प्रीमियम फोन्स में ही देखने को मिलते थे।

oneplus nord ce 6 ce-6 lite launched india 8000mah battery 144hz display
OnePlus Nord CE6 Series - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने भारत में अपने दो दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन्स, Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लॉन्च कर दिए हैं। 8,000mAh की विशाल बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट और शानदार प्रोसेसर से लैस ये फोन 30,000 रुपये के सेगमेंट में तहलका मचाने वाले हैं। आइए इन दोनों फोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    OnePlus Nord CE 6 में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स

    OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB/12GB RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    फोन में गेमिंग के लिए Touch Reflex चिप दी गई है, जो 3200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह कई गेम्स को 144FPS पर चला सकता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 5000mm² वेपर चेंबर भी मौजूद है।

    Nord CE 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। डिवाइस को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ रहेगा।

    फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

    यह भी पढ़ें: CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च: 13 दिनों का बैटरी बैकअप, सिर्फ टाइम नहीं, आपकी सेहत का भी रखेगी पूरा हिसाब

    यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। सेल 7 मई से शुरू होगी और शुरुआती ऑफर में 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

    OnePlus Nord CE6 Lite
    OnePlus Nord CE6 Lite - फोटो : OnePlus

    OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन

    Nord CE 6 Lite कंपनी का इस साल का सबसे किफायती फोन है। इसमें 6.72 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर पर काम करता है।

    इसमें 7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और इसमें AI Eraser व AI Reflection Remover जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं।

    Nord CE 6 Lite की बिक्री 12 मई से शुरू होगी और चुनिंदा कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें