पांच सबसे तगड़े एंड्रॉयड फोन, 6 जीबी रैम है इनकी ताकत

आज के दौर में स्मार्टफोन एक अच्छे लैपटॉप से भी अधिक पावरफुल हो चुका है। अगर इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो। अब वे दिन गए जब 2 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन एक बड़ा सौदा हुआ करता था। अब स्मार्टफोन की दुनिया में 3-4 जीबी रैम मानों आम बात है। बाजार में 6 जीबी रैम के साथ भी स्मार्टफोन दस्तक दे चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं 6 जीबी रैम वाले पांच तगड़े एंड्रॉयड फोन पर।

वनप्लस 3:
हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 3 लॉन्च किया है। भारत में वनप्लस 3 की कीमत 27,999 रुपये है। यह लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, एड्रीनो 530 जीपीयू और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एलई ईको ली मैक्स 2:
चीन कंपनी एलई ईको ने भारत में ली मैक्स 2 पेश उतारा है। एलईईको ली मैक्स 2 दो वेरिएंट 4/6 जीबी रैम के साथ उपलब्ध है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। 5.7 इंच स्क्रीन वाला ली मैक्स 2 एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ है।