Smart TV खरीदने का शानदार मौका, 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये बेस्ट टीवी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 25 Sep 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
Amazon vs Flipkart Sale best smart tv under 20000 specifications offers
स्मार्ट टीवी - फोटो : Mi

    ओवर द टॉप (OTT) का दायरा तेजी से बढ़ने से स्मार्ट टीवी मार्केट में भी तेजी आई है। साथ ही स्मार्ट टीवी की कीमतें भी पहले के मुकाबले कम हुई हैं। अब 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल भी शुरू हो गई है। इन फेस्टिवल सेल में स्मार्ट टीवी को आधी से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यदि आप भी कम कीमत में अच्छा स्मार्ट टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20 हजार रुपये से कम में मिलने वाली बेस्ट पांच स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    realme Smart TV X
    realme Smart TV X - फोटो : amarujala

    realme Smart TV X Full HD

    20 हजार से कम कीमत में realme Smart TV X Full HD एक अच्छा ऑप्शन है। इस टीवी को सेल में 19,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। रियलमी की इस टीवी में 43 इंच की फुल एचडी स्क्रीन का सपोर्ट मिलता। स्मार्ट टीवी की स्क्रीन के साथ बेजललेस डिजाइन और 7 डिस्प्ले मोड्स मिलते हैं। टीवी की स्क्रीन की ब्राइटनेस 400+ निट्स है। रियलमी की इस टीवी में 24W का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। टीवी के स्मार्ट रिमोट के साथ कई शॉर्टकट कीज भी मिलती हैं।

    ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: 13,999 रुपये में 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन सिर्फ 4,990 रुपये में

    xiaomi smart tv
    xiaomi smart tv - फोटो : amar ujala

    Xiaomi Smart TV X43

    Xiaomi Smart TV X43 भी 20 हजार से कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन है। टीवी की कीमत 42,999 रुपये है, लेकिन इसको अमेजन पर 22,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर्स और कैशबैक के साथ इसे 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 43 इंच की 4K डिस्प्ले और बेजल-लेस प्रीमियम मेटल डिजाइन मिलता है। टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 30W का साउंट आउटपुट दिया गया है। इस टीवी में यूट्यूब म्यूजिक को आप सीधे म्यूजिक टैब से भी एक्सेस कर सकते हैं। टीवी में एंड्रॉयड TV 10 आधारित 64 बिट वाला क्वाडकोर A55 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है।

    ये भी पढ़ें:  Amazon Great Indian Festival sale: इन पांच प्रोडक्ट पर मिल रही 50% की छूट, देखें पूरी लिस्ट 

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें