Amazon Sale: ये हैं लैपटॉप पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर, खरीदना है तो यह लिस्ट जरूर देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Oct 2023 05:03 PM IST
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 Best deals on Laptops
BEST LAPTOP DEALS AMAZON - फोटो : amazon

    Amazon Great Indian Festival sale 2023 की शुरुआत हो गई है। प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन की सेल 7 अक्तूबर से शुरू हुई थी लेकिन अब सभी के लिए है। अब कोई भी अमेजन की सेल में लैपटॉप, मोबाइल समेत तमाम गैजेट्स पर भारी छूट मिल रही है। यदि आप भी लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको अमेजन की इस सेल में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप ऑफर्स के बारे में बताएंगे।

    Lenovo IdeaPad Gaming 3
    Lenovo IdeaPad Gaming 3 - फोटो : amazon

    Lenovo IdeaPad Gaming 3

    Lenovo के इस लैपटॉप को फिलहाल 64,490 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 75,000 रुपये है. इसके साथ एसबीआई के कार्ड पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें AMD Ryzen 6600H प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स मिलता है।

    Honor MagicBook X14
    Honor MagicBook X14 - फोटो : amazon

    Honor MagicBook X14

    Honor MagicBook X14 (2023) में 12th जेन इंटेल कोर i5-12450H प्रोसेसर मिलता है और इसे फिलहाल अमेजन पर 41,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ भी एसबीआई के कार्ड पर 750 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ 15,700 रुपये का एक्सचेंज भी मिल रहा है। Honor MagicBook X14 के साथ मेटल बॉडी है और 60Wh की बैटरी है।

    और पढ़ें...