Amazon Flipkart Sale : 8,000 से कम में खरीदें ये स्मार्टफोन, डुअल कैमरे के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 02 Oct 2019 12:55 PM IST
Amazon Flipkart Sale Buy These Smartphone Under 8000 with Dual Rear Camera And Big Battery
Best smartphone under Rs 8,000 - फोटो : amar ujala

    दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए फेस्टिवल सेल का आयोजन किया है। लोगों को फेस्टिवल सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर में आकर्षक ऑफर्स, डिस्काउंट समेत डील्स मिलेंगी। इसके साथ ही दोनों ई-कॉमर्स साइट कुछ समय के लिए फ्लैश सेल भी शुरू करेगी, जिनमें ग्राहक बेहद ही कम दामों में टीवी और स्मार्टफोन जैसे प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे। वहीं, इन दोनों सेल में इन स्मार्टफोन को 8 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं 8,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की लिस्ट...

    Redmi 7A
    Redmi 7A - फोटो : social media

    Redmi 7a

    ग्राहक फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान रेडमी 7ए को 4,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इस फोन में बुजुर्ग और बच्चों के लिए अलग से एक मोड दिया गया है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। Redmi 7A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा। रेडमी 7ए की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ आपको 10 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ भी मिलेंगे।

    Redmi 8a
    Redmi 8a - फोटो : social media

    Redmi 8a

    शाओमी ने इस फोन को फेस्टिवल सेल में ग्राहकों के लिए मात्र 6,499 रुपये में उपलब्ध किया है। इस फोन की असली कीमत 7,999 रुपये है। Redmi 8A में 6.22 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले में बहुत की कम बेजल मिल रहा है और इसमें नॉच दिया गया है। इस फोन मेंक्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। इसके अलावा Redmi 8A में 2/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें