Samsung Galaxy Fold भारत में हुआ लॉन्च 12GB रैम के साथ मिलेगी 512GB की स्टोरेज

कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने आज भारत में पहला मुड़ने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) को लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों को इस फोन में दमदार कैमरा, प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट के तहत भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड की स्क्रीन मुड़ने के बाद कॉम्पैक्ट फोन साइज में बदल जाती है, तो वही दूसरी तरफ अनफोल्ड होने पर स्क्रीन टैबलेट की तरह दिखती है।
Samsung Galaxy Fold की कीमत

कंपनी ने इस फोन को 1,64,999 रुपये कीमत रखी है। ग्राहक इस फोन को 4 अक्टूबर से प्री-बुक कर सकेंगे। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड की डिलीवरी 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
Samsung Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है। फोल्ड होने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाता है, जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑक्टाकोर एसओसी का सपोर्ट मिला है।
Samsung Galaxy Fold का कैमरा

यूजर्स को गैलेक्सी फोल्ड में कुल 6 कैमरा सेंसर मिलेंगे। साथ ही इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में शानदार सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दूसरी तरफ जब इस फोन को अनफोल्ड किया जाएगा, तो ग्राहकों इसमें 10 और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy Fold की बैटरी

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 4,380 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो पावर शेयर फीचर से लैस होगी। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
- अब अंधेरे में भी चमकेगा Apple का logo, लाने वाला है खास तरह का फीचर
- Samsung Galaxy S9 मात्र 29,999 रुपये में होगा आपका, ये है शानदार ऑफर
- Realme C2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सिक्योरिटी पैच, नए फीचर्स का कर सकेंगे इस्तेमाल
- दिल्ली के इस कंपनी ने लॉन्च की स्मार्टवॉच समेत लॉन्च किए चार नए प्रोडक्ट, जानें कीमत और फीचर्स