पिछले कुछ महीने में 20,000 रुपये तक सस्ते हुए ये आठ स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

यदि आप भी प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और अभी तक कीमत कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। पिछले दो-तीन महीने में आठ प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। इस रिपोर्ट में हम आपको इन्हीं आठ स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में हाल ही के महीनों में 20,000 रुपये तक की कटौती हुई है। इस लिस्ट में Moto Edge+ से लेकर Xiaomi Mi 10T तक शामिल हैं। आइए देखते हैं।

Moto Razr: नई कीमत 74,999 रुपये
मोटोरोला के इस फोन में दो बार कटौती हुई है। Moto Razr को पिछले साल 1,24,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। उसके बाद इसकी कीमत में पहले 30,000 रुपये और फिर 20,000 रुपये की कटौती हुई है जिसके बाज फोन अब 74,999 रुपये में मिल रहा है। यह एक फोल्डेबल फोन है जो कि वॉटर रिस्सटेंट है।

Moto Edge+: नई कीमत 64,999 रुपये
Motorola ने अपने इस फोन की कीमत में भी कटौती की है। Moto Edge+ को भारत में 74,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे 10,000 रुपये की कटौती के साथ 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।