महंगाई की मार: ये सात स्मार्टफोन हुए महंगे, भारतीय बाजार में हैं काफी लोकप्रिय

भारतीय बाजार में हर महीने कई सारे नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं तो कई सारे फोन की कीमत में कटौती हो रही है और कईयों की कीमत में इजाफा हो रहा है। वैसे एक अप्रैल से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद स्मार्टफोन और टीवी समेत कई गैजेट की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। अभी इसी सप्ताह MI 11 Lite और पिछले सप्ताह Realme GT 5G जैसे फोन लॉन्च हुए हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में पोपुलर कुछ कंपनियों के ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में हाल-फिलहाल में इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में घरेलू कंपनी Micromax समेत Xiaomi, Realme और Vivo जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक साल 2021 में स्मार्टफोन के बाजार में 12 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं महंगे हुए स्मार्टफोन के बारे में..

Redmi Note 10
इस फोन की लॉन्चिंग 13,999 रुपये में हुई थी लेकिन अब इसकी कीमत 14,999 रुपये हो गई है। यह कीमत 6GB+128GB वेरियंट की है। फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 10
फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये थी लेकिन अब इसे 12,499 रुपये में खरीदना होगा। इसकी कीमत में अप्रैल में 500 रुपये का इजाफा हुआ था। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- Windows 11 Launch: Microsoft आज लॉन्च करेगा नया विंडोज, इन लोगों को फ्री में मिल सकता है अपग्रेड का ऑफर
- Reliance AGM 2021: सस्ते स्मार्टफोन-लैपटॉप समेत हो सकते हैं कई बड़े एलान, यहां जानें सबकुछ
- शिकंजा: सीसीआई ने प्रतिस्पर्धा विरोधी कार्यों को लेकर गूगल के खिलाफ जांच के आदेश दिए
- ऑक्सीमीटर खरीदते समय ना करें ये गलती