Accessories: आपका स्मार्टफोन कितना भी महंगा हो, ये 7 जरूरी एक्सेसरीज न हों तो अधूरा है फोन
Smartphone Accessories:
स्मार्टफोन एक्सेसरीज फोन के उपयोग को आसान बनाने में मदद करते हैं। आपका स्मार्टफोन सस्ता हो या महंगा, हमारी सलाह रहेगी कि यहां बताए जाने वाले 7 एक्सेसरीज को आप जरूर खरीदें।

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन सिर्फ अच्छा फोन खरीदना ही काफी नहीं होता। फोन से साथ यदि सही एक्सेसरीज भी लिए जाएं तो ये आपके डिवाइस को न केवल कई काम के लिए यूजफुल बना देते हैं, बल्कि डिवाइस को भी सुरक्षित रखते हैं। अगर आप अपने फोन का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये 7 एक्सेसरीज आपके पास जरूर होनी चाहिए।

1. फोन केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर
फोन को गिरने, खरोंच और स्क्रीन टूटने से बचाने के लिए मजबूत केस और टेम्पर्ड ग्लास बेहद जरूरी हैं। आजकल स्लिम लेकिन मजबूत केस और हाई-क्वालिटी स्क्रीन प्रोटेक्टर आसानी से मिल जाते हैं, जो फोन की सेफ्टी के साथ लुक भी बनाए रखते हैं।

2. पावर बैंक
बाहर रहते समय बैटरी खत्म होना सबसे बड़ी परेशानी होती है। एक अच्छा पावर बैंक आपको इस चिंता से बचाता है। हल्का और फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट वाला पावर बैंक ट्रैवल और ऑफिस दोनों के लिए काम का होता है। बेहतर होगा कि आप 10,000 mAh बैटरी कैपिसिटी वाला पावरबैंक खरीदें।
- AI की जंग: अमेरिका के गले तक पहुंचा चीन! गूगल डीपमाइंड के CEO बोले- अब फासला साल का नहीं, महीनों का है
- अपने ही घर में मात खा रहे चीनी स्मार्टफोन्स: इस अमेरिकन फोन ने सबको पछाड़ा, Xiaomi-Huawei भी पीछे छूटे
- Windows 11 में आया अजीब बग: अपने आप रीस्टार्ट हो रहे हैं कंप्यूटर, माइक्रोसॉफ्ट ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट
- सिर्फ कोडिंग नहीं, अब जान भी बचाएगा AI: एक्सीडेंट होने से पहले ही भेज देगा अलर्ट! दावोस में हुई अहम चर्चा