सबसे तेज प्रोसेसर वाले दुनिया के 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
5 World fastest android smartphone with Qualcomm Snapdragon 835 Processor
Fastest Smartphones

    पिछले साल नवंबर में क्वॉलकॉम ने नई जेनरेशन का प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 लॉन्च किया था। यह दुनिया का 10 नैनोमीटर चिप वाला पहला प्रोसेसर भी है और यह अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर भी है। इसके खासियत की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 821 चिप से 40 फीसदी कम बैटरी खपत करता है, 30 फीसदी ज्यादा तेज है। कई स्मार्टफोन में यह प्रोससर दिया भी जा रहा है तो आइए देखते हैं स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले 5 स्मार्टफोन

    सैमसंग गैलेक्सी एस8
    सैमसंग गैलेक्सी एस8

    सैमसंग गैलेक्सी S8

    इस फोन में में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट पर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। इसकी कीमत 57,900 रुपये है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

    oneplus 5
    oneplus 5

    वनप्लस 5

    वनप्लस 5 में ऑक्सीजन वेस्ड एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 चलेगा। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले, होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5MM का ऑडियो जैक, क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज है। डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 20 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी जो डैश चार्जिंग और क्विक चार्जिंग 2.0 को सपोर्ट करती है। फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत ​32,999 रुपये और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें