iPhone 15 Series: आईफोन 15 सीरीज के साथ हुए ये 5 बड़े बदलाव, टाईप-सी पोर्ट से लेकर 48MP कैमरा तक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

नए iphone के साथ टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन को टाइप-सी पोर्ट के साथ पेश किया है। इससे पहले कंपनी चार्जिंग के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करती थी।

5 major changes in iPhone 15 series from Type C port to battery backup know all specifications
iPhone 15 Series - फोटो : अमर उजाला

    एपल ने अपनी नई आईफोन सीरीज 15 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया गया है। आईफोन 15 सीरीज को टाइप-सी पोर्ट और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है। चार्जिंग के मामले में यह कंपनी का सबसे बड़ा बदलाव है। चलिए जानते हैं आईफोन 15 सीरीज के 5 बड़े बदलावों के बारे में...

    iPhone 15 Series
    iPhone 15 Series - फोटो : Apple

    आईकॉनिक साइलेंट बटन हटाया गया

    iPhone 15 Pro के दोनों मॉडल के साथ आईकॉनिक साइलेंट बटन हटा दिया गया है। इसकी जगह नया एक्शन बटन दिया गया है। नए एक्शन बटन की मदद से फोन को साइलेंट करने के अलावा फ्लाइट मोड जैसे कई सारे काम किए जा सकेंगे।

    iPhone 15 Series
    iPhone 15 Series - फोटो : अमर उजाला

    नए आईफोन में मिलेगा टाइप-सी पोर्ट

    नए iphone के साथ टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन को टाइप-सी पोर्ट के साथ पेश किया है। इससे पहले कंपनी चार्जिंग के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करती थी। लेटेस्ट आईफोन के साथ यह कंपनी का सबसे बड़ा बदलाव है।

    और पढ़ें...