ऑनलाइन दूल्हा-दुल्हन खोज रहे हैं तो सावधान, नहीं तो जिंदगी भर पछताना पड़ेगा

कोरोना वायरस महामारी के कारण जहां ज्यादा तर उद्योग और व्यापार भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं वहीं, मेट्रीमोनियल साइट और ग्रुप्स की कमाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि महामारी के इस दौर में इनकी मांग और भी बढ़ गई है। दरअसल कोविड-19 के कारण लोग मिलने के बजाए वर्चुअल मीडियम का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके चलते मेट्रीमोनियल साइट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लेकिन इस आपदा काल को कई फर्जी ग्रुप्स और वेबसाइट्स ने अवसर बना लिया है। कोरोना काल में लोगों को उनके पसंद का रिश्ता दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। ऐसे में कहीं आप भी इन फर्जी ठगों का शिकार न हो जाए इसलिए आपको यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम की रहने वाली ममता अग्रवाल अपनी बेटी के लिए रिश्ते की तलाश कर रही थीं। इस दौरान एक दिन उन्हें गौरी नाम की एक लड़की का फोन आया। खुद को मेट्रीमोनियल ग्रप का हिस्सा बताने वाली गौरी ने ममता को उनकी बेटी के लिए Whatsapp पर कई लड़कों के फोटोज भेजे। ममता को कुछ लड़के पसंद भी आए। इसके बाद जब ममता ने गौरी से लड़कों से बात कराने के लिए कहा तो गौरी ने उनसे पैसे की मांग की। ममता ने कहा कि एक बार वो लड़कों से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात करा दे फिर वो पेमेंट कर देंगी, लेकिन गौरी ने मना कर दिया। इसके बाद जैसी ही ममता ने 3,500 रुपये का भुगतान किया लड़की ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया।

दिल्ली की रहने वाली प्रिया गुप्ता ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से फर्जी मेट्रीमोनियल ग्रुप्स की तरफ से फोन आ रहे थे। इन ग्रुप्स की तरफ से उन्हें लड़कों की फेसबुक प्रोफाइल दिखाई गई। इन ग्रुप्स ने लड़कों के परिवार से बात कराने के लिए उनसे पैसों की मांग की। प्रिया ने जब पेमेंट कर दिया तो मेट्रीमोनियल ग्रुप की तरफ से नंबर दिए गए, लेकिन बाद में ये सभी नंबर फर्जी निकले।
- 2 नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हुआ Mi TV 4A होरिजन एडिशन, मिलेगी जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी
- खुशखबरी! Realme 6 और Reame 6i की कीमतों में हुई भारी कटौती, जानें कितने सस्ते हुए दाम
- 17 सितंबर को लॉन्च होगा Realme 7i, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी
- Airtel ने लॉन्च किए 5 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स, 1Gbps तक की हाई स्पीड में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा