BRATA Virus: एंड्रॉयड यूजर हो जाएं सावधान, आपके मोबाइल बैंकिंग एप को हैक कर सकता है ये वायरस, यहां जानें बचने का तरीका

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Wed, 02 Feb 2022 06:31 PM IST
Android Malware How to avoid BRATA virus it can clear your account from your phones banking app
ई-बैंकिंग एप्स से पैसे चुरा सकता है BRATA - फोटो : istock

    एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन एक ओपन सोर्स आधारित सिस्टम है, जो यूजर्स को थर्ड पार्टी एप इंस्टॉल करने की अनुमति देता है। इसके चलते साइबर अपराध का खतरा बढ़ जाता है। गूगल भी मैलवेयर के बारे में लोगों को चेतावनी देता रहता है, ये मैलवेयर आपके फोन को इनफेक्ट कर सकते हैं। इस वक्त BRATA (ब्राजील का रिमोट एक्सेस टूल, एंड्रॉयड) आपके स्मार्टफोन के लिए खतरा बना हुआ है। इससे आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। BRATA मैलवेयर को 2019 में पहचाना गया था। वहीं अब ये एक नए वेरिएंट के साथ आया है, जो आपके बैंक एप्स से पैसे चुरा सकता है। साथ ही एंड्रॉयड डिवाइस से डाटा को डिलीट कर सकता है। रिसर्चर्स के मुताबिक मैलवेयर का नया वेरिएंट टारगेट डिवाइस पर फैक्टरी रीसेट करने में सक्षम है। ये यूजर की अनुमति के बिना भी डाटा को डिलीट कर सकता है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

    ई-बैंकिंग एप्स से पैसे चुरा सकता है BRATA
    ई-बैंकिंग एप्स से पैसे चुरा सकता है BRATA - फोटो : Istock

    ई-बैंकिंग एप्स से पैसे चुरा सकता है BRATA

    मिलान में एक आईटी सिक्योरिटी रिसर्चर और इटली स्थित फ्रॉड मैनेजमेंट फर्म क्लीफी के मुताबिक इस मैलवेयर का उद्देश्य डिवाइस पर इंस्टॉल किए गए बैंक एप्स के जरिए से पैसे चोरी करना है। वहीं सफल होने पर यूजर का ध्यान डायवर्ट करने के लिए फोन फैक्टरी रीसेट करता है। जिससे यूजर के फोन का सारा डाटा उड़ जाता है।

    ई-बैंकिंग एप्स से पैसे चुरा सकता है BRATA
    ई-बैंकिंग एप्स से पैसे चुरा सकता है BRATA - फोटो : Istock

    BRATA का नया वेरिएंट जीपीएस व कीलॉगिंग को भी ट्रैक कर सकता है। यानी मैलवेयर यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करने के साथ-साथ उसकी एक्टिविटी के आधार पर डाटा तक भी पहुंच सकता है। रिपोर्ट कहती है कि BRATA शुरू में एक बैंकिंग ट्रोजन है। यो यूजर्स के एंड्रॉयड डिवाइस को दूर से एक्सेस करने के साथ ही ई-बैंकिंग एप्स के माध्यम से उनका पैसा भी चुरा सकता है।

    और पढ़ें...