ध्यान दें: आधार कार्ड से पैनकार्ड जल्द करवा लें लिंक, नहीं तो भरना होगा भारी जुर्माना

राजेश मिश्रा
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीराजेश मिश्रा
Mon, 06 Dec 2021 06:20 PM IST
Aadhaar card pan card link immediately link your pan with Aadhaar card otherwise you will have to pay fine
ऑनलाइन करें आधार से पैनकार्ड लिंक - फोटो : PTI

    आधार कार्ड को लेकर सरकार ने अपने एक नियम को अपडेट किया है। जिसके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड है उन्हें यह जानना बहुत जरूरी है। अब सभी को 31 मार्च 2022 तक आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करवाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। यह नियम 234एच के तहत बनाया गया है जो आयकर कानून 1961 में जोड़े गए हैं। आधार से पैन लिंक करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी लेकिन इसकी समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दी गई है। अगर कोई व्यक्ति अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं करवाता है तो उसे जुर्माना तो देना ही होगा। इसके साथ उसका पैन कार्ड भी इनवैलिड हो जाएगा। अगर आपके पास भी आधार कार्ड और पैनकार्ड है तो इसको जल्दी से लिंक करवा लीजिए। इसके लिए किसी दफ्तर जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से लिंक करवा सकते हैं।आइए जानते है कि क्या है ऑनलाइन प्रोसेस-

    ऑनलाइन करें आधार से पैनकार्ड लिंक
    ऑनलाइन करें आधार से पैनकार्ड लिंक - फोटो : istock

    ऑनलाइन करें आधार से पैनकार्ड लिंक

    सबसे पहले आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in/ke/foportal पर विजिट करें।पेज खुलते ही आपको लिंक आधार का विकल्प दिखाई देगा।इस ऑप्शन को क्लिक कर दें।

    आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट
    आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट - फोटो : istock

    ऑप्शन को क्लिक करते ही आपसे आधार और पैनकार्ड की जानकारी पूछी जाएगी।अपनी सारी डिटेल्स सही सही और ध्यान से भरें।अगर आपका आधार और पैनकार्ड पहले से लिंक है तो आपको your PAN is linked to aadhaar number का मैसेज दिखाई देगा।अगर नहीं है तो incometaxindiafiling.gov.in पर विजिट करें।

    और पढ़ें...