Aadhar Card: मिनटों में पता करें आधार कार्ड असली है या नकली, ये रहा ऑनलाइन तरीका

राजेश मिश्रा
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीराजेश मिश्रा
Sat, 04 Dec 2021 05:40 PM IST
Aadhaar card is your aadhaar original or fake know about its authentication by this process
आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें - फोटो : facebook/All India Radio News

    आज के समय में हर व्यक्ति के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड हमारी पहचान के रूप में काम आता है। आज के समय जब एक आधार कार्ड के कई फेक कार्ड भी देखने को मिल रहे हैं जिससे ये पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है की कौन सा असली है और कौन सा नकली। हमारे समाज में ऐसे लोग भी हैं जो किसी दूसरे का आईडी कार्ड कंप्यूटर के माध्यम से एडिट करके उसकी फेक कॉपी बना कर उसका अनुचित उपयोग करते हैं। उसी आईडी पर फर्जी सिम लेकर किसी अपराध को अंजाम देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। इसमें वो इंसान फंसता है जिसका वो असली कार्ड होता है। फर्जी आधार कार्ड बनाकर अपनी आईडी दिखाकर किसी के साथ भी कुछ गलत करते हैं। अगर आप भी आधार कार्ड में असली और नकली की पहचान करना चाहते हैं तो इसका बड़ा सरल आसान ऑनलाइन तरीका है।आइए जानते हैं की क्या है आसान सा प्रोसेस -

    आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें
    आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें - फोटो : istock

    आधार कार्ड असली है या नकली ऐसे करें पता

    सबसे पहले आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI को विजिट करें।इसके बाद माय आधार सेगमेंट पर आधार सर्विसेज सेक्शन में आधार नंबर डालें।यहां आपकी स्क्रीन पर एक वेरिफिकेशन पेज खुल कर आएगा।

    आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें
    आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें - फोटो : istock

    यहां पर आप अपना 16 अंकों का आधार नंबर डालिए।इसके बाद अगर आपका आधार असली है और डीएक्टिवेट नहीं हुआ है तो आपके नंबर का स्टेटस शो होगा।अगर नंबर नकली है तो सामने इनवैलिड लिखा हुआ आ जाएगा।

    और पढ़ें...