Whatsapp:अब सिर्फ 5 लोगों को नहीं एक साथ 250 लोगों को भेज सकेंगे मैसेज, जानिए क्या है ये ट्रिक

आज के बदलते समय में संचार के साधनों में जैसे जैसे विकास हुआ है उसी तरह बातचीत करने का तरीका भी बदला है। पहले लोग एक जगह से दूसरी जगह तक अपनी बात बताने के लिए कबूतरों का उपयोग करते थे। उसके बाद चिठ्ठी, टेलीफोन, स्मार्टफोन, और अब बातचीत ऐप्स के जरिए होने लगी है जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक आदि। अब लोग एक दूसरे से फोन पर ज्यादा बात नहीं करते अब हाल चाल सिर्फ चैटिंग से ही हो जाती है। व्हाट्सएप आज के जमाने में बातचीत करने का लोगों के बीच पसंदीदा ऐप बन चुका है। हालांकि, ऐसे बहुत से ऐप अब आ चुके है जो ऑनलाइन चैटिंग के लिए उपयोग किए जाते हैं। व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं होता है अब तो वाट्सएप से आप पेमेंट भी कर सकते हैं। वीडियो कॉल, फोटो भेजना, गाने भेजना, ग्रुप कॉल जैसे अनेकों फायदे हैं, जो हमारे दैनिक जीवन में काम आते हैं।

व्हाट्सएप से आपको यदि कोई वीडियो, फोटो, या कुछ भी एक साथ कई लोगों को भेजनी हो तो ये मुश्किल होता है। आप एक साथ सिर्फ पांच लोगों को ही कोई चीज भेज सकते हैं अगर आप फिर किसी को वही चीजे भेजनी हो तो दोबारा से हमें लोगों को सेलेक्ट करना होता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो आप भी व्हाट्सएप पर एक साथ कई लोगों को एक बार में ही सन्देश भेज सकते हैं।आइए जानते है व्हाट्सएपकी इस खास ट्रिक के बारेे में -

एक बार में कई लोगों को कैसे भेजे कोई मैसेज
सबसे पहले अपना स्मार्टफोन लें।उसके बाद अपना वाट्सअप ओपन कर लें।अब अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देखिए तीन डॉट्स दिखाई देंगे।तीन डॉट्स के ऑप्शन को क्लिक करें।